'गदर' का चरणजीत अब बनेगा इस फिल्म में हीरो, आप भी देखिए पहला पोस्ट


साल 2001 में फिल्म गदर रिलीज हुई थी। सनी देओल और अमीषा पटेल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने टिकिट खिड़की पर धूम मचा दी थी। इसी फिल्म में सनी और अमीषा का एक बेटा भी नजर आया था। वहीं जिसका नाम चरणजीत था। आपको बता दें कि वो कोई और नहीं बल्कि निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा थे। उत्कर्ष अब बड़े हो गए हैं। जल्द ही एक फिल्म में बतौर हीरो नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म का नाम है जीनियस। और तो और इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने ही किया है। बीते दिनों ही फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया था।  
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अब तक उत्कर्ष कहां थे। क्या कर रहे थे। उनकी फिल्म की शूटिंग कब तक पूरी होगी। फिल्म कब तक रिलीज होगी। साथ में कौन-कौन नजर आएगा। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। 
फिलहाल आप इतना जान लीजिए कि इंडस्ट्री में एक और फिल्म निर्देशक का बेटा डेब्यू करने जा रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।



कितना मासूम था ये बच्चा


याद आ गया। हम इस चरणजीत की बात कर रहे थे। फिल्म गदर में उत्कर्ष शर्मा ने ही चरणजीत का रोल निभाया था। अब तो समय बहुत बदल गया है। साथ-साथ उत्कर्ष का लुक भी। तभी तो अब वो लीड रोल निभाने के लिए तैयार हैं। अच्छा अभी इतनी बात हो रही है तो एक बाद फिल्म गदर से जुड़ी हुई भी सुन लीजिए। 


चरणजीत ने की थी खूब जिद



चूंकि फिल्म के दौरान उत्कर्ष छोटे थे। मगर चरणजीत का किरदार तो उन्हें ही निभाना था। ऐसे में फिल्म में भी कुछ सीन ऐसे ही जोड़े गए जो चरणजीत के रोल के साथ न्याय कर सके। अब वो सीन ही लीजिए जिसमें चरणजीत अपनी मां से मिलने की जिद करता है। इसके बाद तारा सिंह (सनी देओल) भी बेटे की बात सुनकर उसे उसकी मां सकीना (अमीषा पटेल) से मिलवाने निकल पड़ता है। फिर शुरू होता है ड्रामा।


जमकर की थी कमाई

गदर' ने अपने समय में बॉक्स अॉफिस में गदर मचा रखी थी। करीब 18 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 76.8 करोड़ रुपए कमाए थे। ये उस समय की बात है जब टिकटों की कीमत तकरीबन 25 रुपए होती थी। फिल्में बेहद कम स्क्रीन में रिलीज होती थी। इस लिहाज से फिल्म की कमाई बहुत ही दमदार थी।

ये होगी डेब्यू फिल्म





जानकारी के मुताबिक उत्कर्ष की डेब्यू फिल्म का नाम जीनियस है। यह कहानी है एक विलक्षण युवा की जिसके प्रयोग, विज्ञान को देखने का नजरिया बदल सकते हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर या अगले साल जनवरी तक पूरी होगी। हालांकि मेकर्स की कोशिश है कि फिल्म को 2018 में रिलीज किया जाए।


Comments

Popular posts from this blog

एक मूली में है इतनी ताकत कि जड़ से खत्म हो जाएंगी ये बीमारियां

Indian Passport Rules Revised, "Now apply the passport it's very Easy" Says Ministry of External Affairs

Passive Income Ideas for Automating Your Cash Flow